• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > दिवाली से पहले घर की सफाई और मरम्मत की टेंशन खत्म! रांची में एक फोन कॉल पर मिल रही सारी सुविधा

दिवाली से पहले घर की सफाई और मरम्मत की टेंशन खत्म! रांची में एक फोन कॉल पर मिल रही सारी सुविधा

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/24 at 12:44 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

त्योहारों के मौसम में घरों की साफ-सफाई और मरम्मत के लिए ऑनलाइन ऐप आधारित सेवाएं तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। ये ऐप घर बैठे पंखे, फ्रिज, सोफा, वाटर टैंक की सफाई से लेकर प्लंबिंग और इलेक्ट्रिशियन तक की सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जिससे शहरी लोगों का समय बच रहा है और कारीगरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

रांची। त्योहारों का मौसम आते ही घरों की साफ-सफाई और मरम्मत का काम तेज हो जाता है। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए आनलाइन ऐप (अर्बन ऐप) आधारित सेवाएं तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। इन सेवाओं के जरिए घर बैठे पंखे, फ्रिज, सोफा, किचन एग्जास्ट, वाटर टैंक की सफाई से लेकर प्लंबिंग और इलेक्ट्रिशियन तक की सुविधा मिल रही है। खासकर शहरी क्षेत्रों में लोग समय बचाने के लिए इन विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Contents
समय पर मिल रहे कारीगरटंकी की सफाई के लिए बढ़ रहा इस्तेमाल

इन ऐप के माध्यम से वाटर टैंक की सफाई के लिए टंकी की क्षमता के अनुसार शुल्क लिया जा रहा है। 500 लीटर की टंकी की सफाई के लिए करीब 600 रुपये, 1000 लीटर के लिए 900 रुपये और 2000 लीटर या उससे अधिक क्षमता वाली टंकी के लिए लगभग 1100 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

वहीं सोफा क्लीनिंग का शुल्क करीब 550 रुपये बताया जा रहा है। एसी और फ्रिज की मरम्मत के लिए 1100 से 2250 रुपये तक खर्च हो सकते हैं, जबकि फ्रिज की सामान्य मरम्मत का शुल्क करीब 600 रुपये से शुरू होता है। प्लंबिंग, इलेक्ट्रिशियन और ड्रेनेज क्लीनिंग जैसी सेवाओं के लिए शुरुआती शुल्क लगभग 100 रुपये है। हालांकि, कुछ सेवाओं में न्यूनतम 500 रुपये का काम कराना अनिवार्य होता है। बुकिंग के दौरान अग्रिम भुगतान भी करना पड़ सकता है।

समय पर मिल रहे कारीगर

ऐप आधारित सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा फायदा जरूरत के समय कारीगर उपलब्ध होना है। ग्राहक स्नेहा ने कहा कि उनका फ्रिज खराब हो गया था। आसपास कोई जानकार मैकेनिक नहीं मिलने पर उन्होंने ऐप के जरिए सेवा बुक की। इसके बाद दो लोग घर पहुंचे और फ्रिज की मरम्मत कर दी।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से समय पर मैकेनिक मिल गया और परेशानी दूर हुई। रांची के मेन रोड स्थित एक निजी सैलून में काम करने वाली रेखा ने बताया कि सैलून में बिजली का प्लग खराब होने पर उन्होंने जल्दबाजी में ऐप के जरिए इलेक्ट्रिशियन बुलाया। करीब आधे घंटे में इलेक्ट्रिशियन पहुंच गया और प्लग ठीक कर दिया। इससे सैलून का काम बाधित नहीं हुआ।

टंकी की सफाई के लिए बढ़ रहा इस्तेमाल

घरों में पानी की टंकियों की सफाई के लिए भी लोग इन सेवाओं का सहारा ले रहे हैं। सेवा प्रदाता के अनुसार, टंकी की सफाई में औसतन 45 मिनट का समय लगता है। त्योहारों से पहले घरों को स्वच्छ रखने की जरूरत के बीच ऐसी सुविधाएं लोगों के लिए उपयोगी विकल्प बन रही हैं। हालांकि, बुकिंग से पहले शुल्क, अतिरिक्त खर्च और सेवा की गुणवत्ता की जानकारी लेना जरूरी है। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची होकर जयपुर जाएगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस, 26 को टाटानगर से उद्घाटन
Next Article Jharkhand Weather: दिवाली के जश्न के बीच मौसम का बड़ा सरप्राइज! रांची समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दूसरी लड़की से संबंध का संदेह और जमीन विवाद,पति की मौत की जांच में जुटी पुलिस
October 24, 2026
अहमदाबाद हादसा:20 दिन तक जिंदगी की जंग,घर पहुंचने से पहले एंबुलेंस में थम गई सुमन की सांस
October 24, 2026
जांच के घेरे में रांची के मोरहाबादी का पार्क भी, कांके रोड के बार एनसीबी के रडार पर, 28 अक्टूबर को होगी पूछताछ
October 24, 2026
रांची में राजस्व कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली दहशत
October 24, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

दूसरी लड़की से संबंध का संदेह और जमीन विवाद,पति की मौत की जांच में जुटी पुलिस

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

अहमदाबाद हादसा:20 दिन तक जिंदगी की जंग,घर पहुंचने से पहले एंबुलेंस में थम गई सुमन की सांस

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

जांच के घेरे में रांची के मोरहाबादी का पार्क भी, कांके रोड के बार एनसीबी के रडार पर, 28 अक्टूबर को होगी पूछताछ

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची में राजस्व कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली दहशत

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?