• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > कहीं फ्लाइट छूट न जाए! रांची एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा समय, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट की नई टाइमिंग जारी

कहीं फ्लाइट छूट न जाए! रांची एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा समय, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट की नई टाइमिंग जारी

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/24 at 12:31 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने शीतकालीन विमान समय-सारिणी जारी की है, जो 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। इसमें नवी मुंबई और भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें तथा हैदराबाद के लिए अतिरिक्त सेवा शामिल है, साथ ही कई मौजूदा उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है।

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने शुक्रवार को शीतकालीन विमान समय-सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी कर दी है। नई समय-सारिणी 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

Contents
25 अक्टूबर को नवी मुंबई के लिए विशेष उड़ान28 अक्टूबर से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा21 नवंबर से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानमुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु की उड़ानों के समय में बड़ा बदलाव दिसंबर और फरवरी में भी बदलेंगे कुछ विमानों के समयटिकट पर दर्ज समय की जांच करने की सलाहनई शीतकालीन समय-सारिणी : रांची में विमानों का आगमन और प्रस्थान

इसके तहत दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई सहित विभिन्न शहरों के लिए संचालित विमानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही नवी मुंबई और भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें शामिल की गई हैं। हैदराबाद के लिए भी एक अतिरिक्त विमान सेवा शुरू होगी।

नई समय-सारिणी में कई विमानों के समय में दो से सात घंटे तक का अंतर है। नवी मुंबई की उड़ान केवल 25 अक्टूबर को, भुवनेश्वर की उड़ान 28 अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार और हैदराबाद की अतिरिक्त उड़ान 21 नवंबर से निर्धारित है।

25 अक्टूबर को नवी मुंबई के लिए विशेष उड़ान

नई समय-सारिणी में नवी मुंबई के लिए इंडिगो की विशेष उड़ान शामिल की गई है। विमान संख्या 6ई 2653 सुबह 10 बजे नवी मुंबई से रांची पहुंचेगा। इसके बाद विमान संख्या 6ई 2654 सुबह 10:35 बजे नवी मुंबई के लिए रवाना होगा। यह उड़ान फिलहाल केवल 25 अक्टूबर के लिए निर्धारित की गई है। इस उड़ान से यात्रियों को नवी मुंबई के लिए सीधी हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा।

28 अक्टूबर से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा

भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए भी नई उड़ान निर्धारित की गई है। इंडिगो का विमान संख्या 6ई 7725 प्रत्येक बुधवार दोपहर 2:35 बजे भुवनेश्वर से रांची पहुंचेगा। इसके बाद विमान संख्या 6ई 7726 दोपहर 3:20 बजे भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेगा। यह सेवा 28 अक्टूबर से 27 मार्च 2027 तक प्रत्येक बुधवार के लिए निर्धारित है।

पुरानी समय-सारिणी में भुवनेश्वर की उड़ान शाम 6:20 बजे रांची आती और शाम 6:50 बजे रवाना होती थी। नई समय-सारिणी में इस मार्ग पर दोपहर की उड़ान का विकल्प मिलेगा।

21 नवंबर से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ान

हैदराबाद के लिए इंडिगो की अतिरिक्त विमान सेवा 21 नवंबर से शुरू होगी। विमान संख्या 6ई 6952 दोपहर 1:45 बजे हैदराबाद से रांची पहुंचेगा। इसके बाद विमान संख्या 6ई 6949 दोपहर 2:15 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगा। यह विमान 26 मार्च 2027 तक प्रतिदिन संचालित करने के लिए निर्धारित है। इससे हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को दोपहर में एक और विमान का विकल्प मिलेगा।

मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु की उड़ानों के समय में बड़ा बदलाव 

शीतकालीन समय-सारिणी में मुंबई की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 1238 का समय सुबह 8:50 बजे से बदलकर शाम 4:05 बजे किया गया है। हालांकि, एक दिसंबर से 31 जनवरी तक यह विमान सुबह 9:35 बजे प्रस्थान करेगा।

चेन्नई जाने वाला इंडिगो का विमान संख्या 6ई 209 अब शाम 5:10 बजे रवाना होगा। पहले इसका समय शाम 7:40 बजे था। वहीं, बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान संख्या आईएक्स 1530 अब रात 9:05 बजे प्रस्थान करेगा। पहले यह दोपहर 12:15 बजे रवाना होता था। पुणे जाने वाला विमान अब रात 8:55 बजे प्रस्थान करेगा। पहले इसका समय रात 8:50 बजे था।

दिसंबर और फरवरी में भी बदलेंगे कुछ विमानों के समय

नई समय-सारिणी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई विमान संख्या आईएक्स 1237/1238 एक दिसंबर से 31 जनवरी तक सुबह 9 बजे रांची पहुंचेगा और सुबह 9:35 बजे प्रस्थान करेगा। वहीं, बेंगलुरु की उड़ान संख्या आईएक्स 2053/2176 एक फरवरी से दोपहर 3:50 बजे रांची आएगी और शाम 4:30 बजे रवाना होगी।

दिल्ली की इंडिगो उड़ान संख्या 6ई 2039/2038 फिलहाल 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। विमान सुबह 7:15 बजे रांची पहुंचेगा और सुबह 7:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा।

टिकट पर दर्ज समय की जांच करने की सलाह

नई समय-सारिणी लागू होने के बाद यात्रियों को विमान पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचने के समय में भी बदलाव करना होगा। खासकर मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जाने वाले यात्रियों को विमान संख्या और प्रस्थान समय की जांच करनी चाहिए। पहले से टिकट बुक करा चुके यात्री संबंधित विमानन कंपनी से संशोधित समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे विमान छूटने जैसी परेशानी से बचा जा सकेगा।

नई शीतकालीन समय-सारिणी : रांची में विमानों का आगमन और प्रस्थान

विमान संख्यामार्गआगमनप्रस्थान
6ई 2039/2038दिल्लीसुबह 7:15सुबह 7:50
6ई 6484/191पुणे–रांची–हैदराबादसुबह 7:30सुबह 8:00
6ई 7461/7462कोलकातासुबह 8:15सुबह 8:35
आईएक्स 1046/1047दिल्लीसुबह 9:20सुबह 9:55
आईएक्स 1239/1244बेंगलुरुसुबह 9:30सुबह 10:05
6ई 2653/2654नवी मुंबईसुबह 10:00सुबह 10:35
6ई 7463/7464कोलकातासुबह 11:45दोपहर 12:05
6ई 421/398हैदराबादसुबह 11:30दोपहर 12:15
आईएक्स 2464/2465बेंगलुरुदोपहर 12:00दोपहर 12:30
6ई 2259/2219दिल्लीदोपहर 1:00दोपहर 1:35
6ई 6493/925अहमदाबाद–रांची–पटनादोपहर 1:20दोपहर 1:50
6ई 6087/6088मुंबईदोपहर 1:30दोपहर 2:00
6ई 6952/6949हैदराबाददोपहर 1:45दोपहर 2:15
आईएक्स 2764/1097दिल्लीदोपहर 2:30दोपहर 3:05
6ई 7725/7726भुवनेश्वरदोपहर 2:35दोपहर 3:20
आईएक्स 1237/1238मुंबईदोपहर 3:30शाम 4:05
आईएक्स 1068/1069दिल्लीशाम 4:25शाम 4:55
6ई 6113/209चेन्नईशाम 4:35शाम 5:10
6ई 2614/2286दिल्लीशाम 4:50शाम 5:20
6ई 6902/6654पटना–रांची–अहमदाबादशाम 5:15शाम 5:45
6ई 7465/7466कोलकाताशाम 6:55शाम 7:15
6ई 5023/6274दिल्लीशाम 7:55रात 8:35
6ई 186/761हैदराबाद–रांची–पुणेरात 8:25रात 8:55
आईएक्स 1016/1530बेंगलुरुरात 8:35रात 9:05
6ई 221/6799बेंगलुरुरात 8:10रात 9:20
6ई 7467/7468कोलकातारात 9:10रात 9:30

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रेलवे में नशे में ड्यूटी करने वालों की खैर नहीं, 15 दिन चलेगा विशेष अभियान; बोर्ड ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Next Article रांची होकर जयपुर जाएगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस, 26 को टाटानगर से उद्घाटन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दूसरी लड़की से संबंध का संदेह और जमीन विवाद,पति की मौत की जांच में जुटी पुलिस
October 24, 2026
अहमदाबाद हादसा:20 दिन तक जिंदगी की जंग,घर पहुंचने से पहले एंबुलेंस में थम गई सुमन की सांस
October 24, 2026
जांच के घेरे में रांची के मोरहाबादी का पार्क भी, कांके रोड के बार एनसीबी के रडार पर, 28 अक्टूबर को होगी पूछताछ
October 24, 2026
रांची में राजस्व कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली दहशत
October 24, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

दूसरी लड़की से संबंध का संदेह और जमीन विवाद,पति की मौत की जांच में जुटी पुलिस

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

अहमदाबाद हादसा:20 दिन तक जिंदगी की जंग,घर पहुंचने से पहले एंबुलेंस में थम गई सुमन की सांस

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

जांच के घेरे में रांची के मोरहाबादी का पार्क भी, कांके रोड के बार एनसीबी के रडार पर, 28 अक्टूबर को होगी पूछताछ

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची में राजस्व कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली दहशत

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?