• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > तीनपहाड़ में दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत,1300 से अधिक कन्याओं ने रामपुरा नदी से भरा कलश.

तीनपहाड़ में दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत,1300 से अधिक कन्याओं ने रामपुरा नदी से भरा कलश.

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/17 at 12:47 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

तीनपहाड़ में महासप्तमी पर 1300 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. रामपुरा नदी से पवित्र जल भरा गया.

तीनपहाड़. शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर तीनपहाड़ में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. तीनपहाड़ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से शनिवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. इसमें 1300 से अधिक कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया. लाल-सफेद साड़ी में सजी महिलाओं की कतारों और आकर्षक झांकियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. यात्रा के दौरान जय माता दी और जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा.सुबह 7 बजे दुर्गा मंदिर से निकली कलश यात्रा

Contents
आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा इलाका1100 कन्याओं का था लक्ष्य, संख्या 1300 के पार पहुंचीसुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजामगणेश पूजा समिति ने श्रद्धालुओं को बांटा शरबत और चाय

कलश शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे तीनपहाड़ दुर्गा मंदिर परिसर से हुई. मंदिर में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की पूजा कराई. इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार, नीचे टोला और बाबूपुर होते हुए रामपुरा नदी तट पहुंची.

नदी तट पर मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच कन्याओं ने पवित्र जल से अपने कलश भरे. इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर वापस मंदिर परिसर पहुंचे. इसी पवित्र जल से दुर्गा पूजा के मुख्य कलश की स्थापना की गई और विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई.

आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा इलाका

इस बार की कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान के विभिन्न रूपों पर आधारित मनमोहक झांकियां रहीं. यात्रा में सबसे आगे डीजे और ढोल-नगाड़ों की टोली चल रही थी. उसके पीछे भगवान के रूप में सजे बच्चे रथ पर सवार होकर झांकियों का हिस्सा बने.

झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही. पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच कलश यात्रा आगे बढ़ती रही.

1100 कन्याओं का था लक्ष्य, संख्या 1300 के पार पहुंची

तीनपहाड़ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सचिव सिद्धार्थ यादव बल्ला ने बताया कि इस वर्ष कलश यात्रा में 1100 कन्याओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह के कारण यह संख्या 1300 के पार पहुंच गई.

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं. इससे आयोजन में सामूहिक भागीदारी और भक्ति का विशेष दृश्य देखने को मिला. समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों के लिए कलश, नारियल, चुनरी और पूजा सामग्री की व्यवस्था की गई थी.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

कलश यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. आयोजन की सूचना पहले ही तीनपहाड़ थाना को दे दी गई थी. यात्रा के दौरान पुलिस जवानों के साथ पूजा समिति के दर्जनों वालंटियर तैनात रहे, जिन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग किया.

गणेश पूजा समिति ने श्रद्धालुओं को बांटा शरबत और चाय

कलश यात्रा के दौरान सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से बजरंगबली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शरबत और चाय का वितरण किया गया. इस पहल के जरिए यात्रा में शामिल लोगों को सहयोग दिया गया.

आयोजन के सफल समापन पर दुर्गा पूजा समिति ने तीनपहाड़ और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं, प्रशासन तथा वालंटियरों के प्रति आभार जताया.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
Next Article गोड्डा SP पहुंचे शिवगादी धाम,सपरिवार बाबा गाजेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JTET 2026: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल रखने पर रोक, सिर्फ इन दो अधिकारियों को मिलेगी छूट
October 17, 2026
RPF के नए महानिदेशक बने IPS जितेंद्र कुमार, साहिबगंज रेल पोस्ट पर डिजिटल अंदाज में हुआ स्वागत
October 17, 2026
सप्तमी पर तालबन्ना दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 1100 कन्याएं हुईं शामिल
October 17, 2026
सांसद विजय हांसदा ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत से की मुलाकात
October 17, 2026

You Might Also Like

JTET 2026: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल रखने पर रोक, सिर्फ इन दो अधिकारियों को मिलेगी छूट

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

RPF के नए महानिदेशक बने IPS जितेंद्र कुमार, साहिबगंज रेल पोस्ट पर डिजिटल अंदाज में हुआ स्वागत

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

सप्तमी पर तालबन्ना दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 1100 कन्याएं हुईं शामिल

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

सांसद विजय हांसदा ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत से की मुलाकात

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?