• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > RIMS निदेशक की सेवा के विस्तार, चिकित्सा व गैर-चिकित्सा पदों के पुनर्गठन सहित कई फैसलों पर निर्णय आज

RIMS निदेशक की सेवा के विस्तार, चिकित्सा व गैर-चिकित्सा पदों के पुनर्गठन सहित कई फैसलों पर निर्णय आज

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/15 at 1:48 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रिम्स शासी परिषद की 66वीं बैठक में निदेशक के सेवा विस्तार सहित 16 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होगी। नियमावली में संशोधन और शैक्षणिक-गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन पर भी निर्णय लिए जाएंगे, जिससे संस्थान की व्यवस्था पर असर पड़ेगा।

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की शासी परिषद की 66वीं बैठक गुरुवार को होगी। बैठक में कुल 16 एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। इनमें रिम्स के निदेशक के सेवा विस्तार का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Contents
नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव पर होगा विचारक्या है एजेंडाबैठक में इन मुद्दों पर भी रहेगी नजर

निदेशक के आगामी सेवा विस्तार एक वर्ष पर परामर्श और निर्णय लिया जाना है। इसके लिए रिम्स नियमावली में संशोधन किए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। इस मुद्दे पर परिषद का निर्णय महत्वपूर्ण होगा। मालूम हो कि निदेशक डाॅ. डीके सिंह इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे है। बैठक में पिछली शासी परिषद की बैठक के निर्णयों की संपुष्टि और उनके अनुपालन की समीक्षा के साथ-साथ संस्थान में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन, नियुक्तियों, वेतन निर्धारण, पदोन्नति और आयुष्मान भारत योजना के संचालन से जुड़े मामलों पर विचार किया जाएगा। न्यायालयीन मामलों के लिए अधिवक्ता के पैनल में शामिल करने तथा विभिन्न प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जाना है

नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव पर होगा विचार

बैठक में निदेशक की सेवा के आगामी विस्तार पर परामर्श एवं निर्णय का विषय रखा गया है। इस प्रस्ताव के कारण बैठक पर विशेष नजर रहेगी। निदेशक को सेवा विस्तार देने के लिए रिम्स की नियमावली में बदलाव किए जाने के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। नियमावली में संशोधन की आवश्यकता, सेवा विस्तार की शर्तों और संबंधित प्रशासनिक पहलुओं पर परिषद में विचार किया जा सकता है।

क्या है एजेंडा

  1. पिछली बैठक के निर्णयों की संपुष्टि: रिम्स शासी परिषद की 66वीं बैठक के लिए प्रस्तुत पिछली बैठक के निर्णयों की संपुष्टि।
  2. निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा: पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन प्रतिवेदन पर चर्चा।
  3. चिकित्सकीय एवं गैर-चिकित्सकीय पदों का पुनर्गठन: संस्थान में कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन से संबंधित प्रतिवेदन और निर्णय।
  4. पदों के सृजन एवं पुनर्गठन का प्रस्ताव : संस्थान के चिकित्सकीय और गैर-चिकित्सकीय पदों के सृजन एवं पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावों पर विचार और निर्णय।
  5. रिम्स नियमावली, 2014: नियमावली के संशोधित प्रारूप पर विचार और निर्णय।
  6. स्थायी समिति की बैठक की कार्यवाही: दिनांक 09 सितंबर 2026 को संपन्न स्थायी समिति की 15वीं बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि।
  7. चयन समिति की बैठक की कार्यवाही: दिनांक 11 अप्रैल 2025 को आयोजित चयन समिति की बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि एवं निर्णय।
  8. आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार: रिम्स में उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्धता और संबंधित व्यवस्था से जुड़े विषय पर विचार।
  9. न्यायालयीन मामलों के लिए अधिवक्ता की नियुक्ति: संस्थान से संबंधित न्यायालयीन मामलों के लिए पैनल में शामिल अधिवक्ता की नियुक्ति पर प्रतिवेदन और अनुमोदन।
  10. बकाया वेतन भुगतान: संबंधित कर्मचारी के बकाया वेतन भुगतान की स्वीकृति से जुड़े प्रस्ताव पर विचार एवं निर्णय।
  11. जीडीएमओ के वेतन निर्धारण का मामला: जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर (जीडीएमओ) के पद पर चयनित चिकित्सकों के वेतन निर्धारण पर निर्णय।
  12. अधिकारियों की नियुक्ति: एजेंडा पत्र में उल्लिखित प्रोविजनल सेटअप से संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति के विषय पर विचार एवं निर्णय।
  13. आयुष्मान भारत योजना के संचालन के लिए टास्क फोर्स: रिम्स में योजना के सफल संचालन के लिए टास्क फोर्स के गठन अथवा संबंधित व्यवस्था पर निर्णय।
  14. चिकित्सकों एवं गैर-चिकित्सकों की एपीएस प्रोन्नति: संस्थान में कार्यरत चिकित्सकों एवं गैर-चिकित्सकीय शैक्षणिक संवर्ग के कर्मचारियों की एपीएस प्रोन्नति पर परामर्श और निर्णय।
  15. निदेशक के सेवा विस्तार का प्रस्ताव: निदेशक, रिम्स की सेवा के आगामी विस्तार पर परामर्श एवं निर्णय।

बैठक में इन मुद्दों पर भी रहेगी नजर

रिम्स में पदों के पुनर्गठन और नए पदों के सृजन से संस्थान की प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। वहीं, आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी संचालन, न्यायालयीन मामलों में अधिवक्ता की नियुक्ति और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण जैसे विषय भी संस्थान के कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

बैठक में इन प्रस्तावों पर होने वाले निर्णयों से रिम्स की प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों की आगे की दिशा तय हो सकती है। बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्यों में डा. हिरेंद्र बिरुआ, चिकित्सा अधीक्षक, डा. अजय कुमार शाही, अपर विधि पदाधिकारी और सुरेंद्र कुमार गोप उपनिदेशक (वित्त) को शामिल किया गया है।

Sponsored

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची में पांच वार्डों में सड़क-नाली निर्माण के लिए 1.23 करोड़, ऑटो स्टैंड की नीलामी 22 अक्टूबर को; पार्क शुल्क वसूली पर सख्ती
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में पांच वार्डों में सड़क-नाली निर्माण के लिए 1.23 करोड़, ऑटो स्टैंड की नीलामी 22 अक्टूबर को; पार्क शुल्क वसूली पर सख्ती
October 15, 2026
झारखंड में शिक्षकों को मिली टोलों की जिम्मेदारी, ड्रॉपआउट बच्चों को लाएंगे; डहर पोर्टल से करेंगे हाउसहोल्ड सर्वे|
October 15, 2026
झारखंड में 1 नवंबर से बदलेगी डाक विभाग की व्यवस्था, धनबाद बनेगा नया रीजन; जानें किन जिलों को होगा फायदा
October 15, 2026
झारखंड में आदिम जनजातियों को सस्ती चीनी योजना पर संकट, सब्सिडी न मिलने पर बैकफुट पर राज्य सरकार
October 15, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

रांची में पांच वार्डों में सड़क-नाली निर्माण के लिए 1.23 करोड़, ऑटो स्टैंड की नीलामी 22 अक्टूबर को; पार्क शुल्क वसूली पर सख्ती

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड में शिक्षकों को मिली टोलों की जिम्मेदारी, ड्रॉपआउट बच्चों को लाएंगे; डहर पोर्टल से करेंगे हाउसहोल्ड सर्वे|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड में 1 नवंबर से बदलेगी डाक विभाग की व्यवस्था, धनबाद बनेगा नया रीजन; जानें किन जिलों को होगा फायदा

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड में आदिम जनजातियों को सस्ती चीनी योजना पर संकट, सब्सिडी न मिलने पर बैकफुट पर राज्य सरकार

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?