ट्रिपल आईटी छात्र की संदिग्ध मौत के विरोध में छात्रों ने खेलगांव-टाटीसिल्वे मार्ग किया जाम. निदेशक के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन जारी, लगी वाहनों की कतारें.
रांची: ट्रिपल आईटी के छात्र की संदिग्ध मौत के विरोध में सोमवार को खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में रहने वाले छात्र सड़कों पर उतर आए. छात्रों ने खेलगांव-टाटीसिल्वे मार्ग को जाम कर दिया. उनकी मांग थी कि ट्रिपल आईटी के निदेशक इस्तीफा दें.
सड़क जाम की सूचना मिलने पर खेलगांव थाना की पुलिस छात्रों से बातचीत करने पहुंची, लेकिन छात्र निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे.
सड़क जाम से वाहनों की लगी लंबी कतारें
सड़क जाम होने के कारण टाटीसिल्वे-खेलगांव मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. इसके बावजूद छात्र सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए.



