झारखंड में मानसून की विदाई का समय नजदीक है, जिसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। रविवार से आसमान साफ होने और ठंड का अहसास बढ़ने की संभावना है, जबकि शनिवार को 11 जिलों में हल्की बारिश हुई थी।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। शनिवार को राज्य के 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। अब आज रविवार, 11 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ होने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में बारिश के दौर के बाद अब धीरे-धीरे ठंड की आहट भी महसूस होने लगेगी।
इन 11 जिलों में थी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में हल्की बारिश के आसार थे। इन इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी।
11 अक्टूबर से साफ होगा आसमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार से झारखंड के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य में मौसम शुष्क हो सकता है। वहीं, 12 से 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड से पूरी तरह विदा होने का अनुमान जताया गया था।11 अक्टूबर से साफ होगा आसमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार से झारखंड के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य में मौसम शुष्क हो सकता है। वहीं, 12 से 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड से पूरी तरह विदा होने का अनुमान जताया गया था।



