• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड में सरकारी किरासन तेल की मांग खत्म, 71.32 लाख लीटर की जरूरत के बावजूद आवंटन शून्य

झारखंड में सरकारी किरासन तेल की मांग खत्म, 71.32 लाख लीटर की जरूरत के बावजूद आवंटन शून्य

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 12:02 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

Jharkhand Kerosene Distributionः झारखंड में सरकारी किरासन तेल वितरण प्रणाली में लोगों की दिलचस्पी कम दिख रही है, जिसके कारण 71.32 लाख लीटर की आवश्यकता के बावजूद आवंटन और वितरण लगभग शून्य है।

धनबाद। देश भर में जब एलपीजी की किल्लत सामने आयी, तब सरकार ने जनवितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से किरासन तेल वितरण का आदेश दिया था। इसके लिए सभी झारखंड के सभी जिलों की जरूरतों को देखते हुए किरासन तेल की स्टाक बनाया गया।

Contents
लातेहार और खुंटी की डीलर ने लिया किरासन तेलपीडीएस के पास किरासन तेल रखने की व्यवस्था नहीं

वहीं, वितरण की जिम्मा पीडीएस को था। राज्य भर में किरासन तेल की आवश्यकता 71.32 लाख लीटर बतायी गई, लेकिन आवंटन और वितरण शून्य ही रहा।

यानी झारखंड के लोगों को किरासन तेल की जरूरत ही नहीं है, जबकि सच्चाई यह भी है कि पीडीएस दुकानों के पास किरासन तेल स्टाक रखने के लिए भी व्यवस्था नहीं है।

लातेहार और खुंटी की डीलर ने लिया किरासन तेल

आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में लातेहार जिला के होलसेलर ने अप्रैल में 12 हजार लीटर और मई में 23 हजार लीटर किरासन तेल खरीदा था। इसमें से क्रमश: 30 लीटर और 83 लीटर तेल डीलर तक पहुंचा था। इसी प्रकार से जुलाई माह में खुंटी जिला में 12 हजार लीटर खरीदारी हुई। जबकि अगस्त में 8.36 लाख लीटर का आवंटन भी सभी जिला को दिया गया।खुंटी में पूरा 12 हजार लीटर किरासन तेल डीलर ने लिया था। जुलाई में कुछ जिलों को ही तेल आवंटित हुआ था। जबकि अगस्त और सितंबर माह में किसी डीलर ने किरासन तेल का उठाव तक नहीं किया।

पीडीएस के पास किरासन तेल रखने की व्यवस्था नहीं

धनबाद में पीडीएस दुकानदारों के पास किरासन तेल रखने की व्यवस्था नहीं है। विभाग के अनुसार जिनके पास किरासन तेल टैंक है भी तो वह बेकार पड़ा हुआ है। इस कारण भी पीडीएस दुकानदार किरासन तेल का उठाव नहीं करते।

सितंबर माह के लिए जिलावार किरासन तेल की आवश्यकता (लीटर में)

जिला – किरासन तेल
बोकारो – 424518
चतरा – 232133
देवघर – 298780
धनबाद – 519163
दुमका – 303169
पूर्वी सिंहभूम – 496685
गढ़वा – 300726
गिरिडीह – 482721
गोड्डा – 282310
गुमला – 206644
हजारीबाग – 380308
जामताड़ा – 182506
खुंटी – 121510
कोडरमा – 146692
लातेहार – 156899
लोहरदगा – 111354
पाकुड़ – 212387
पलामू – 462094
रामगढ़ – 179187
रांची – 612975
साहेबगंज – 252309
सरायकेला खरसावां – 253817
सिमडेगा – 131852
पश्चिमी सिंहभूम – 381995
कुल – 7132734

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पुराने आम के बागों को सुधारने के लिए सरकार दे रही सब्सिडी, समस्तीपुर में उद्यान विभाग ने जारी की गाइडलाइन
Next Article बैंक हड़ताल टली तो धनबाद कोयलांचल ने ली राहत की सांस, व्यवसायियों ने किया स्वागत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडखेलकूदरांची

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश

By Priyanka Kumari
झारखंड

SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें

By Priyanka Kumari
झारखंड

सेलकर्मियों के बोनस बैठक से निर्वाचित यूनियन नेता बाहर, कामगारों में निराशा

By Priyanka Kumari
झारखंड

EPFO के नए नियम: जॉबलेस के लिए पीएफ का पैसा निकालना हुआ आसान, बोकारो के लाखों कर्मचारियों को फायदा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?