• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड की बेटी ने गांव से निकलकर अमेरिका में लहराया परचम, 4 साल में पूरी की PhD; मास्टर्स में यूनिवर्सिटी टॉपर 

झारखंड की बेटी ने गांव से निकलकर अमेरिका में लहराया परचम, 4 साल में पूरी की PhD; मास्टर्स में यूनिवर्सिटी टॉपर 

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 10:59 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

बोकारो के कुम्हारडीह गांव की श्वेताश्री ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनायस अर्बाना से मात्र चार वर्षों में पीएचडी की डिग्री हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है।

रांची। कभी जिस गांव में बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं, आज उसी गांव की बेटी ने अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल कर झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय विज्ञानी मंच पर रोशन कर दिया है।

Contents
शिक्षा के लिए गांव छोड़ रांची आ बसे माता-पिता बीआइटी मेसरा से गोल्ड मेडल, अमेरिका में बनी यूनिवर्सिटी टॉपर

बोकारो जिले के छोटे से गांव कुम्हारडीह की रहने वाली श्वेताश्री ने 17 मई को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनायस अर्बाना से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

श्वेताश्री, भगवान बिरसा जैविक उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश साहू और लीलावती साहू की पुत्री हैं। वह अपने गांव ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आसपास के क्षेत्र की पहली बेटी हैं, जिन्होंने डॉक्टरेट जैसी सर्वोच्च शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। श्वेताश्री ने मात्र चार वर्षों में पीएचडी पूरी कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। उनका शोध विषय मालिक्यूलर मैकेजिज्म ऑफ KRAS4B सिग्नलिंग रहा, जिसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़े कोशिकीय संकेतों पर गहन अध्ययन किया गया।

उनके शोध-निर्देशक प्रो. स्लाइगर यूनिवर्सिटी विज्ञानी माने जाते हैं और अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज से भी जुड़े रहे हैं।

शिक्षा के लिए गांव छोड़ रांची आ बसे माता-पिता 

श्वेताश्री का बचपन बेहद साधारण परिस्थितियों में बीता। गांव में लंबे समय तक बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन शिक्षा के प्रति परिवार की जागरूक सोच ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए उनके माता-पिता गांव छोड़कर रांची के बूटी मोड़ क्षेत्र में आकर बस गए। श्वेताश्री की प्रारंभिक शिक्षा सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, बूटी मोड़ से हुई।

बचपन से ही वह पढ़ाई में मेधावी रहीं। उनकी दादी शकुंतला देवी पंचायत स्तर पर कन्या विद्यालय चलाती थीं और उन्होंने बचपन से ही श्वेताश्री को शिक्षा का महत्व समझाया। दादा दुर्गा प्रसाद साह ने भी हमेशा उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।

बीआइटी मेसरा से गोल्ड मेडल, अमेरिका में बनी यूनिवर्सिटी टॉपर

प्रारंभिक शिक्षा के बाद श्वेताश्री ने बीआइटी मेसरा से बायोटेक्नोलाजी में स्नातक कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

इसके बाद छात्रवृत्ति मिलने पर उन्होंने टेक्सास एएंडएम यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की, जहां वह यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं। बाद में उन्होंने शिकागो में शोध कार्य शुरू किया और फिर पीएचडी पूरी कर नई उपलब्धि हासिल की।

श्वेताश्री के परिवार में शिक्षा का माहौल इस कदर मजबूत है कि उनके भाई अमन प्रकाश ने भी आइआइटी दिल्ली से पढ़ाई की है और उनका चयन भी अमेरिका में पीएचडी के लिए हो चुका है। परिवार की इस उपलब्धि को लोग गांव और समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण मान रहे हैं।

आज जिस गांव में कभी बेटियों की उच्च शिक्षा को सपना माना जाता था, वहां अब बच्चे श्वेता की कहानी सुनकर बड़े लक्ष्य तय कर रहे हैं। ग्रामीण गर्व से कहते हैं, कुम्हारडीह की बिटिया अब दुनिया के विज्ञानी मंच पर झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं।

अपनी सफलता का श्रेय श्वेता अपने माता-पिता को देती हैं। उनके पिता डा. ओम प्रकाश साहू हमेशा कहा करते थे, जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। यही सोच श्वेता की सबसे बड़ी प्रेरणा बनी। भविष्य को लेकर भी श्वेता का सपना बड़ा है।

वह फार्मास्यूटिकल उद्योग में काम कर कैंसर की सस्ती और सुलभ दवाएं विकसित करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य कैंसर मुक्त भारत का निर्माण है, जहां इलाज किसी परिवार पर आर्थिक बोझ न बने।

श्वेताश्री मानती हैं कि विज्ञान का असली उद्देश्य केवल शोधपत्र प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड के करीब 1000 समग्र शिक्षा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, 40% वृद्धि का था प्रस्ताव  
Next Article ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे क्यों जलती है लाल बत्ती? रेलवे बोर्ड के एक नए आदेश ने खोला इसका बड़ा राज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडखेलकूदरांची

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश

By Priyanka Kumari
झारखंड

SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें

By Priyanka Kumari
झारखंड

सेलकर्मियों के बोनस बैठक से निर्वाचित यूनियन नेता बाहर, कामगारों में निराशा

By Priyanka Kumari
झारखंड

EPFO के नए नियम: जॉबलेस के लिए पीएफ का पैसा निकालना हुआ आसान, बोकारो के लाखों कर्मचारियों को फायदा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?